Posts

Showing posts from May, 2018

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होम लोन सब्सिडी स्कीम का ऐसे उठायें फायदा

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होम लोन सब्सिडी स्कीम का ऐसे उठायें फायदा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कमजोर आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और लोअर इनकम ग्रुप (एलआईजी) को मिलने वाली क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (ब्याज सब्सिडी) का फायदा अगले 15 महीने तक उठाया जा सकता है. दरअसल सरकार ने इस स्कीम को 31 मार्च 2019 तक बढ़ा दिया है. इस स्कीम के तहत पहला घर बनाने या खरीदने के लिए होम लोन पर ब्याज सब्सिडी का फायदा उठाया जा सकता है. होम लोन के ब्याज पर 2.60 लाख रुपए का फायदा कमजोर आय वर्ग के लोग उठा सकते हैं. पहले यह स्कीम दिसंबर 2017 में खत्म हो रही थी. इसे भी पढ़ें: बेनामी प्रॉपर्टी की सूचना देने पर एक करोड़ का ईनाम जिन लोगों की आमदनी तीन लाख रुपये सालाना से कम है वे ईडब्ल्यूएस में आते हैं. जबकि छह लाख रुपये सालाना तक कमाने वाले लोग एलआईजी में आते हैं. इन दोनों कैटेगरी में छह लाख रुपये तक के लोन पर 6.5 फीसदी तक ब्याज सब्सिडी का फायदा उठाया जा सकता है.  मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सबके लिए घर-2022 के तहत सरकार ने CLSS शुरू की थी. बाद में इसे बढ़ाकर छह लाख से 12 लाख रुपये साला...

Image for Whats App, Facebook, Twitter, Instagram, Good Night, Good Morning etc

Image

मिशीगन स्टेट यूनीवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा 24-कैरेट सोना बनाने वाले बैक्टीरिया की खोज

Image
मिशीगन स्टेट यूनीवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा 24-कैरेट सोना बनाने वाले बैक्टीरिया की खोज Yogesh Singh   OCT 4, 2012 12:45 IST       मिशीगन स्टेट यूनीवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऐसे बैक्टीरिया (जीवाणु) की खोज की है जो गोल्ड क्लोराइड (विषैले रासायनिक तत्वों वाले तरल स्वर्ण) को ठोस सोने में बदल देता है. वैज्ञानिकों को क्यूप्रिएविदस मैटालीडुरेंस नाम का यह बैक्टीरिया कुछ वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया में मिला था, जिस पर शोध के बाद वैज्ञानिकों ने इससे 24-कैरेट सोने के उत्पादन का दावा किया. शोधकर्ताओं ने जहरीली धातु के भीतर भी खुद को जीवित रखने में सक्षम बैक्टीरिया की खोज की. यह प्राकृतिक रूप से उपलब्ध गोल्ड क्लोराइड या तरल सोने में पैदा होकर उसे ठोस सोने में बदलने की क्षमता रखता है. शोधकर्ताओं ने इस बैक्टीरिया को गोल्ड क्लोराइड की भारी मात्रा परोसी. एक सप्ताह के भीतर यह जहरीला तरल ठोस सोने में बदल गया. शोधकर्ताओं ने अपने इस कार्य को आस्ट्रिया के प्रिक्स ऑर्ट इलेक्ट्रोनिका में चल रही साइबर आर्ट प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया.